बंद करे

रुचि के स्थान

रुचि के स्थान
रीवा में घूमने के लिए विभिन्न स्थान हैं। इनमे से कुछ स्थान ऐतिहासिक महत्व के हैं।

गोविन्दगढ़
गोविंदगढ़ को रीवा के राजा की ग्रीष्मकालीन राजधानी माना जाता था जो रीवा शहर से लगभग 13 किमी दूर है जो अपने सुंदरजा आमों के लिए प्रसिद्ध, गोविंदगढ़ को मिनी वृंदावन के रूप में भी जाना जाता है। यह माना जाता है कि इस क्षेत्र का लगभग एक तिहाई भाग घने जंगलों से ढका हुआ था जो बहुमूल्य वृक्षों की विभिन्न प्रजातियों का घर हैं।

इस जगह पर चौंड़ी मंदिर, राम गोविंद मंदिर और हनुमान मंदिर जैसे कई मंदिर हैं। इसके अलावा, पंचमुखी मंदिर और शिव मंदिर गोविंदगढ़ किले में एक दूसरे के निकट स्थित हैं, जहा पर्यटन के लिए जाया जा सकता है।

रीवा का किला
रीवा का किला रीवा शहर में ही स्थित है। यह किला ऐतिहासिक धरोहरों का केंद्र है। जिसमे बहुत से पुराने मंदिर स्थित हैं| किले के अंदर एक होटल है जिसके सामने बिछिया नदी का मनोरम दृश्य हैं
संग्रहालय में पालकी, चित्रकला, छोटी एवम् बड़ी बंदूक और अन्य सभी प्राचीन अस्त्र-शस्त्र संग्रहालय मे देखने को मिलते हैं।

चचाई फॉल
चचाई जलप्रपात मध्य प्रदेश के रीवा जिले में है। यह भारत का 23 वां सबसे ऊंचा जलप्रपात है। चचाई जलप्रपात बीहड़ नदी पर स्थित है, जो टमस या टोंस नदी की सहायक नदी है| क्योंकि यह रेवा पठार से नीचे आती है। इसकी कुल ऊंचाई 130 मीटर (430 फीट) है। यह मप्र का सबसे ऊंचा जलप्रपात है।

बहुति जलप्रपात
यह एक पिकनिक स्थल है। इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता अद्भुत है। बहुति जलप्रपात बहुत से पर्यटक प्रेमियों को आकर्षित करता है, मानसून के सीजन मे यहाँ परिवार के साथ समय व्यतीत करने का एक अच्छा विकल्प हैं। यह मध्यप्रदेश का सबसे खूबसूरत फॉल है

बघेल संग्रहालय
बघेल संग्रहालय रीवा में स्थित है, इस संग्रहालय में रीवा राजघराने के महाराजा के फर्नीचर, हथियारों, बेड, पेन बंदूकों आदि को दिखाया गया है। यहा एक भरवां सफेद बाघ भी देखा जा सकता हैं। यहां मौजूद पुरानी कला-संस्कृति मंत्रमुग्ध कर देंती हैं।

रानी तालाब
यह अपनी सौंदर्य और पवित्र धारणा के लिए प्रसिद्ध है। यह रीवा शहर के दक्षिणी भाग में स्थित है। वास्तव में यह एक बड़ा तालाब है, इसलिए हम इसे झील भी कह सकते हैं। पानी का उपयोग विभिन्न प्रयोजनों जैसे कमल और ट्रपा की खेती, मछली पालन, कपड़े धोने, स्नान और सिंचाई के लिए किया जाता है। झील के पश्चिम में देवी काली माता का मंदिर स्थित है।

सतना में घूमने के लिए विभिन्न स्थान हैं:

वेंकटेश मंदिर, सतना
चित्रकूट धाम
मा शारदा, मैहर
शिव मंदिर, बिरसिंहपुर
तुलसी संग्रहालय, रामवन

मूवी सेंसेशन मनोरंजन के लिए, सिविल लाइंस ओवर ब्रिज के पास

सीधी में रुचि के स्थान:
संजय राष्ट्रीय उद्यान, जो संजय-डुबरी टाइगर रिजर्व का एक हिस्सा है, घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय स्थान है।
बगदरा अभ्यारण्य के पास सोन नदी
पारसुली रेस्ट हाउस, जो मझौली तहसील के पास सीधी मुख्यालय से 60.0 किमी दूर स्थित है।
घोघरा देवी मंदिर और बीरबल का जन्म स्थान (अकबर का नवरत्न)

सिंगरौली में रुचि के स्थान:

माडा की गुफाएँ

गुलाब का बगीचा

टिप्पा झरिया बांध