बंद करे

खनिज

विभाग की मूलभूत/संस्थागत जानकारी:-

प्रदेश की औद्योगिक विकास में खनिज संसाधनों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। खनिज उपलब्धता की दृष्टि से विंध्य (रीवा एवं शहडोल संभाग) प्रदेश का खनिज बाहुल्य क्षेत्र है। खनिज साधन विभाग अंतर्गत संचालनालय भौमिकी तथा खनिकर्म क्षेत्रीय कार्यालय रीवा द्वारा खनिजों के संरक्षण, अन्वेषण एवं विधिमान्यक नियमों के अंतर्गत खनिजों के दोहन पर सत््त निगरानी रखते हुए कार्यवाही की जा रही है। विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही से प्रदेश के खनिज राजस्व आय में निरंतर वृद्धि एवं नये खनिज भंडारों की खोज का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।

विभागीय संरचना:-

संचालनालय भौमिकी तथा खनिकर्म का मुख्यालय भोपाल में स्थित है। इसके अधीन क्षेत्रीय कार्यालय रीवा द्वारा सात जिलों (रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर एवं उमरिया) में खनिज पूर्वेक्षण/अन्वेषण/सर्वेक्षण का कार्य संपादित किया जाता है। जिला कलेक्टर के निर्देशन में खनिज शाखा कार्यरत है। क्षेत्रीय कार्यालय रीवा द्वारा किये जा रहे खनिज अन्वेषण कार्याें के फलस्वरूप एकत्रित किये गये नमूनों का रासायनिक विश्लेषण विभागीय प्रयोगशाला जबलपुर द्वारा किया जाता है।

विभाग का दायित्व एवं विभाग से संबंधित सामान्य जानकारी:-
विभाग द्वारा निम्नानुसार दायित्वों का निर्वहन किया जा रहा है –
खनिज अन्वेषण
खनिज प्रशासन
खनिजों की खोज के कार्य में विभागीय तकनीकी अमला यथा उप संचालक (तक.), सहायक भौमिकीविद् एवं अन्य तकनीकी/गैर तकनीकी अमला कार्यरत है। विभागीय अन्वेषण कार्य की रूप रेखा राज्य भू-वैज्ञानिक कार्यक्रम मंडल द्वारा निर्धारित की जाती है।
खनिज प्रशासन के अंतर्गत विभाग के विभिन्न कार्यालयों में पदस्थ अमलों द्वारा स्वीकृत खनि रियायतों का नियमन, निराकरण तथा नियमानुसार दोहन पर नियंत्रण किया जाता है।