बंद करे

संभाग के बारे में

संभाग में कुल 35 तहसीलें, 101 आर आई सर्किल, 2030 पटवारी हल्के एवं कुल ग्राम 6854 है| रीवा जिले में 11 तहसील 33, आरआई सर्किल, 463 पटवारी हल्के एवं कुल ग्राम 2805 है | सतना जिले में 11 तहसील, 30 आरआई सर्किल, 830 पटवारी हल्के एवं कुल ग्राम 2125 है| सीधी जिला में 07 तहसील, 23 आरआई सर्किल, 411 पटवारी हल्के एवं कुल ग्राम 1092 हैं| सिंगरौली जिला में 06 तहसील, 15 आरआई सर्किल, 334 पटवारी हल्के एवं कुल ग्राम 832 हैं |

संभाग में कुल 25 जनपद पंचायतें 2235 ग्राम पंचायतें हैं | रीवा जिले में 09 जनपद पंचायत एवं 321 ग्राम पंचायत हैं| सतना जिले में 08 जनपद पंचायत एवं 692 ग्राम पंचायत हैं |सीधी जिले में 05 जनपद पंचायत एवं 400 ग्राम पंचायत हैं | सिंगरौली जिले में 03 जनपद पंचायत एवं 316 ग्राम पंचायत हैं|

संभाग में कुल 03 नगर निगम है दो नगर पालिका एवं 24 नगर परिषद है | रीवा जिले में 01 नगर निगम एवं 11 नगर परिषद हैं | सतना जिले में 01 नगर निगम एक नगर पालिका एवं 10 नगर परिषद है | सीधी जिले में 01 नगर पालिका एवं 03 नगर परिषद हैं| सिंगरौली जिले में 01 नगर निगम हैं|