बंद करे

‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ ‘ पर राष्ट्रीय पुरष्कार

साल: 2020 | दिनांक: 24/01/2020

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पहले राज्य के रूप में चयनित किया है। प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उत्कृष्ट कार्य के लिए महिला एवं बाल विकास संचालनालय के तत्कालीन आयुक्त और रीवा संभाग के वर्तमान कमिश्नर डॉ. अशोक कुमार भार्गव को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर 24 जनवरी को नई दिल्ली में पुरस्कार प्रदान किया गया |
केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी व राज्यमंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने कमिश्नर डॉ. भार्गव को पुरस्कार प्रदान किया। मौके पर हरियाणा राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, सचिव राकेश श्रीवास्तव तथा बेटी बचाओ अभियान के डायरेक्टर अशोक कुमार यादव उपस्थित रहे। डॉ. भार्गव को आयुक्त महिला एवं बाल विकास के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने पर पुरस्कृत किया है। उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार देशभर के पांच राज्यों को ही दिया जा रहा है, जिसमें मध्यप्रदेश पहले स्थान पर है। उपलब्धि पर प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास जेएन कंसोटिया ने कमिश्नर डॉ. भार्गव को बधाई दी |

पुरष्कार का प्रकार : स्कॉच अवार्ड

द्वारा पुरस्कृत:

केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी और राज्य मंत्री डॉ। वीरेंद्र कुमार ने पुरस्कार प्रदान किया

विजय दल का नाम:

कमिश्नर रीवा संभाग डॉ. अशोक कुमार भार्गव (आई.ए.एस)

आयुक्त का नाम: डॉ. अशोक कुमार भार्गव (आई.ए.एस)